लीजिए जनाब यदि आप अभी तक ऐप्पल के सफारी नामक ब्राउजर का उपयोग करना चाहते थे लेकिन ऐप्पल न होने की वजह से न कर पाए हों तो अब आप कर सकते हैं। आज यहाँ सुबह सैन फ्रांसिस्को में स्टीव जॉब्स ने सफारी ब्राउजर के विंडोज़ पर उपलब्ध होने की घोषणा की। आप इसे यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। मैंने इस पर मिर्ची सेठ पर जाकर देखा व सरसरी तौर पर दो चीजें नोट की
पर अब सफारी में यह ठीक नजर आते हैं
2. लगता है सफारी के हिन्दी रेंडरिंग इंजिन में कुछ पंगा है क्यूंकि यह मात्राओं व आधे अक्षरों के साथ नाइंसाफी कर रहा है। नीचे की छवि में देखिए।
मुझे विश्वास है कि हिन्दी चिट्ठाकार इन नए ब्राउजर को अच्छी तरह से परख कर अपनी अपनी रिपोर्ट भी देंगे।
11 Responses
डा प्रभात टन्डन
June 11th, 2007 at 3:03 pm
1धन्यवाद पंकज भाई ,डाउन्लोडिगं पर लगा दिया है, देखते हैं कि इसका हिन्दी के साथ पंगा होता है कि नहीं ; वैसे तो मै फ़ायर्फ़ाक्स प्रयोग कर रहा हूँ लेकिन कभी-२ हिन्दी के साथ इसका पंगा हो ही जाता है.
kakesh
June 11th, 2007 at 5:20 pm
2अच्छी खबर दी आपने … डाउनलोड करते हैं….
राजेश कुमार
June 11th, 2007 at 5:29 pm
3मिर्ची सेठ- हिन्दी मे भले फंगा हो पर अच्छी बात दिखती है की नहीं से बेहतर कुछ।उम्मीद है कि आने वाले समय में इसमे सुधार होगा। जानकारी के लिए धन्यवाद।
ज्ञानदत्त पाण्डेय
June 11th, 2007 at 6:35 pm
4मैं तीसरा ब्राउजर भी चाहता था – आई.ई. और मोजेल्ला फायर फॉक्स के अलावा. ऑपेरा पसन्द नही आया. यह ट्राई कर लेते हैं.
I like your posts a lot and have linked in my todays’s post.
Sanjeet Tripathi
June 11th, 2007 at 7:22 pm
5खबर के लिए शुक्रिया
उन्मुक्त
June 11th, 2007 at 7:30 pm
6भाई हम तो लिनेक्स पर आने का इंतजार करेंगे
संजय बेंगाणी
June 11th, 2007 at 8:54 pm
7अभी उतारते है, और फिर समीक्षा भी करते है.
ज्ञानदत्तजी ने जो अंग्रेजी में लिखा है उसे अंग्रेजी की हैसियत के हिसाब से अधिक वजनी माने
pankaj
June 11th, 2007 at 9:02 pm
8@ज्ञानदत्त – तारीफ के लिए शुक्रिया।
@संजय – भाई टूटी हिन्दी का जुगाड़ ढूंढा जाए।
यदि आलोक जी पढ़ें तो कुछ उपाय मालुम हो तो बतावें
जीतू
June 11th, 2007 at 9:02 pm
9अच्छा ही होगा। अभी तो हम फायरफाक्स के नए वर्जन की अल्फ़ा टेस्टिंग मे लगे है, काफी बेहतर है पुराने वाले से।
सफ़ारी को भी डाउनलोड करते है। वैसे रवि भाई और श्रीश भाई इसकी टेस्टिंग के लिए सबसे मुफ़ीद होंगे।
श्रीश शर्मा
June 12th, 2007 at 6:03 am
10विंडोज पर ओपेरा भी एड्रैस/लोकेशन बार में हिन्दी सही से दिखाता है।
यही लोचा विंडोज पर ओपेरा में है इंडिक सपोर्ट इंस्टाल करने के बावजूद हिन्दी कई जगह ठीक नहीं दिखाता। अब फायरफॉक्स में हिन्दी सही न दिखने की तो सब बात करते हैं पता नहीं इसकी बात कोई क्यों नहीं करता।
बाकी टैस्ट और टेस्ट दोनों करके देखते हैं जी, फिर बताते हैं।
मोहम्मद कासिम
June 13th, 2007 at 8:39 pm
11देखने सुनने मे अचछा है
RSS feed for comments on this post · TrackBack URI
Leave a reply
Categories
Archives
Links
Meta
Calendar
मिर्ची सेठ is proudly powered by WordPress - BloggingPro theme by: Design Disease