काफी समय से एक छवि संग्रह या फोटोलॉग बनाने की सोच रहा था। प्रेरणा स्त्रोत थे नीलेश का शटरबग और प्रशांत का फोटोलॉग। आखिरकार कदम बढ़ा ही लिए। मार्क घोष जी के पिकटोरियालिस 2 द्वारा काम बढ़ा ही आसान हो गया. पहली एलबम मेरे उस दिन की दास्तान है जो मुझे शंघाई में बिताना पड़ा। [...]
किसी सिलसिले के तहत काफी सालों के बाद मुझे देस में शत प्रतिशत सरकारी बैंक से ड्राफ्ट बनवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बैंक में घुसते ही सभी को कम्पयुटर के आगे बैठा देख कर मन बड़ा हर्षित हुआ। यहां अपने इस ड्राफ्ट बनवाने के अनुभव में हुए स्टेप्स लिख रहा हूँ 1. ड्राफ्ट का फार्म [...]
वैसे तो पंजाब केसरी अपनी सस्ती पत्रकारिता के कारण काफी बदनाम है। यदि कोई गप मार रहा हो तो लोगबाग मज़ाक में कह देते हैं कि भाई क्या पंजाब केसरी में पढ़ा क्या ? फिर भी यह उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है। खासकर रविवार संस्करण जो कि काफी रंगीन चित्रों वाला होता है। इसकी [...]
आज कल उत्तर भारत में आप को लोग विभिन्न व्यक्तियों को सर से संबोधित करते हुए देखेंगे। मेरे सिंगापुर निवासी परममित्र निखिल गोयल को इस बात से खासी शिकायत है। उनकी शिकायत ये है कि सर संबोधन से आपको दुकानों के सेल्समैन आदि ही बुलाते हैं और यह संबोधन भी आपको तब मिलता है जब [...]
बड़ी सिरदर्दी और मगजमारी के बाद आखिरकार सामान्य से 300 डॉलर ज्यादा पर चाइना ईस्टर्न एयरलाइन(China Eastern Airlines) पर टिकटें मिल ही गई। एक तो मंहगी थी ऊपर से एक ज्यादा कनैक्शन भी था। सामान्यतः कोई भी एयरलाइन भारत पहुँचाने के लिए एक कनैक्शन लेती है जैसे कि सैन फ्राँसिस्को – फ्रैंरफर्ट – दिल्ली या [...]
कल रात को भारत से वापिस सैन होज़े आना हुआ। यह यात्रा घटनाओं से सम्पुर्ण रही जिनके बारे में आगे लिखुँगा। देखता हूँ हिन्दी ब्लॉगजगत भी काफी सक्रिय रहा इन दिनों अच्छा है मजा आया देख कर। अक्षरग्राम खाली पड़ा है उसके बारे में भी कुछ करते हैं।