मैंने अपनी इन्जीनियरिंग PEC चंडीगढ़ से की है, हाँ वही जो कल्पना चावला जी का कॉलेज भी था। अब चंडीगढ़ बसा है शिवालिक पहाड़ियों की गोद में। तो कॉलेज के दिनों में कई बार सप्ताहंत पर कसौली, शिमला वगैरह स्कूटरों पर भाग जाते थे। वहां पर छड़ों(अविवाहित के लिए पंजाबी शब्द) की महफिल खूब जमती [...]